Weather

फोटो: AajTak

दिल्ली में मौसम विभाग ने जताई बारिश और गरज की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जुलाई नौ को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान यह तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों के लिए गरज के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की है।जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता 69 फीसदी दर्ज की गई है।

शनि, 09 जुलाई 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: IMD, delhi weather, WEATHER, weather forecast

Courtesy: ABP Live

Maharashtra

फोटो: India.com

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के जिलों में तीन दिनों के लिए दी भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। पालघर जिले में बीते 24 घंटों में 100.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पालघर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। ऐहतियात के तौर पर इलाके में एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। बीते 24 घंटे में ठाणे में 93.9 मिमी, मुंबई में 84 मिमी और रायगढ में 135 मिमी बारिश हुई है।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 04:20 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra, IMD, WEATHER, rainfall

Courtesy: ndtv.in

Gujarat,Weather

फोटो:Skymet Weather

गुजरात में सक्रिय हुआ मॉनसून, जुलाई 8 को भारी बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि गुजरात में जुलाई 8 तक जोरदार बारिश होगी। विभाग के मुताबिक यहां दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। ऐसे में बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, नवसारी और वलसाड जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। बता दें कि यहां जुलाई तीन को भी दक्षिणी, सौराष्ट्र और मध्य जिलों के 100 से अधिक जगहों पर बारिश हुई है।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 01:01 PM / by रितिका

Tags: rainfall, Gujarat, WEATHER, weather update

Courtesy: ABP Live

Weather Forecast

फोटो: India Crimeuk

दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे, भीषण गर्मी से मिली राहत

भारत मौसम विज्ञान विभाग जानकारी देते बताया कि जून 14 को दिल्ली में बादल छाए रहे जिससे इस महीने पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी के मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया। 

बुध, 15 जून 2022 - 11:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, WEATHER, mercury dips, thunderstorms

Courtesy: NDTV Hindi

Delhi Weather Updates

फोटो: Navbharat Times

दिल्ली में बारिश के काऱण 2 लोगों की मौत, कई उड़ानें डायवर्ट

राष्ट्रीय राजधानी और दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप शहर के कई हिस्सों में पेड़ उखड़ गए। मई 30 को हुई बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गयी। बारिश की वजह से उड़ानों को भी डायवर्ट कर दिया गया। बारिश के कारण दिल्ली में कई सड़कों पर यातायात प्रभावित होने से कई कई किलोमीटर तक… read-more

मंगल, 31 मई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, WEATHER, heavy rains, Flights

Courtesy: Asianet News

Weather Update

फ़ोटो: Amar Ujala

दिल्ली में तेज आंधी के साथ हुई जबदस्त बारिश, कई जगहों पर यातायात प्रभावित

राजधानी दिल्ली में कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में 30 से 50 किमी / घंटा की गति से तेज हवाएं चलने के साथ जोरदार बारिश हुई। दिल्ली में हुई झमाझम बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। सड़कों पर पानी भरा हुआ है और यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली के कई क्षेत्रों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया था।

सोम, 30 मई 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, Heavy Rain, Thunderstorm, WEATHER

Courtesy: News18

Delhi Weather Updates

फोटो: Aajtak

आज हल्की बारिश की संभावना; अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा: दिल्ली

दिल्ली में मई 27 सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश की संभावना के साथ बादल छाए रहने की आशंका जताई है। IMD के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 66 फीसदी रही। सफर के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 176 था, जो 'मध्यम' श्रेणी में है। 

शुक्र, 27 मई 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, WEATHER, light rain

Courtesy: NDTV Hindi

Facebook

फ़ोटो: BBC

फेसबुक पर बंद हो जाएंगे यह दो फीचर, नहीं भेज पाएंगे लोकेशन की जानकारी

Facebook को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। Facebook अपनी  लोकेशन Nearby Friends और Weather Alerts को बंद करने वाला है। Nearby Friends से यूजर फेसबुक फ्रेंड की लोकेशन को ट्रैक और शेयर कर सकते हैं। वहीं Weather Alerts से  Users को मौसम की सुचना दी जाती है। ये दोनों फ़ीचर मई 31, 2022 के बाद काम नहीं करेंगे। कंपनी का कहना है कि कम उपयोग के कारण फेसबुक पर कुछ लोकेशन ट्रैकिंग बेस्ड फीचर को बंद कर रहा है।

मंगल, 10 मई 2022 - 02:06 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Facebook, WEATHER, nearby friends

Courtesy: Jagran

hot weather

फोटो: Skymet Weather

दिल्ली और उत्तर पश्चिमी इलाकों को मिलेगी लू से राहत

भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में मई दो से लू से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी इलाकों में गर्म हवा चलने की संभावना कम जताई है। इस दौरान कई इलाकों में तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, समेत कई राज्यों में गर्मी से छुटकारा मिलेगा। वहीं मध्य भारत और विदर्भ में लू की स्थिति बरकरार रहेगी।

रवि, 01 मई 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: weather forecast, WEATHER, hot weather

Courtesy: NDTV

Rain

फोटो: India.com

उत्तर भारत के कई राज्यों में सप्ताह के अंत तक बारिश के आसार: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में फरवरी 15 को धूप खिलेगी। दिल्ली में सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा रहेगा। आगामी छह दिनों तक यही आलम बरकरार रहने वाला है। मौसम विभाग ने फरवरी 18 को बारिश की संभावना जताई है। वहीं पंजाब में भी सप्ताह के अंत तक बारिश होने के आसार है। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा हालांकि हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी की आशंका है।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: weather forecast, WEATHER, weather update

Courtesy: ABP Live