दिल्ली और उत्तर पश्चिमी इलाकों को मिलेगी लू से राहत
भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में मई दो से लू से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी इलाकों में गर्म हवा चलने की संभावना कम जताई है। इस दौरान कई इलाकों में तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, समेत कई राज्यों में गर्मी से छुटकारा मिलेगा। वहीं मध्य भारत और विदर्भ में लू की स्थिति बरकरार रहेगी।