women employees

फोटो: The Economic Times

ब्रिटेनिया का ऐलान, वर्ष 2024 तक 50% महिला स्टाफ की होगी नियुक्ति

ब्रिटेनिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड वर्ष 2024 तक अपने कारखानों में महिला कर्मचारियों की संख्या को 50 प्रतिशत करने जा रही है। कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अमित दोशी के मुताबिक कंपनी में वर्तमान में 38% महिला कर्मचारी कार्यरत है। ब्रिटेनिया के गुवाहाटी कारखाने में 60 प्रतिशत महिलाएं है जिसे बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया जाएगा। कंपनी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए गूगल के साथ मिलकर महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दे रही है।

शनि, 19 मार्च 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Britannia Industries, WOMEN EMPLOYEES, women workers

Courtesy: Zee News

Nestle Women employee

फोटो: Nestle

महिला कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करेगा नेस्ले इंडिया

जानी-मानी खाद्य कंपनी नेस्ले इंडिया ने महिला कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करने की बात कही है। नेस्ले के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नारायण के मुताबिक पिछले वर्ष 42 प्रतिशत महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। कंपनी द्वारा भविष्य में इस वृद्धि दर को और बढ़ाने की बात कही गई है। वहीं डायरेक्टर सुरेश नारायण ने देश में कंपनी के नौ वें प्लांट खोलने की जानकारी देते हुए, नेस्ले इंडिया में 7,700 कर्मचारियों के होने की बात कही है।

मंगल, 21 सितंबर 2021 - 09:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Nestle India, Women Empowerment, WOMEN EMPLOYEES, business

Courtesy: Zee Business

Women in automobiles sector

फोटो: The India Print

ऑटोसेक्टर में बढ़ रही है महिलाओं की हिस्सेदारी, शॉपफ्लोर पर मौजूद कुल कर्मियों में 33 % हैं महिलाएं

एमजी मोटर ने अपने ऑल वूमन क्रू के द्वारा गुजरात स्थित हलोल प्लांट में तैयार किया 50,000वीं हेक्टर के निर्माण की हाल ही में फोटो जारी की थी। एमजी मोटर के अनुसार उनके शॉपफ्लोर पर लगभग 380 महिलाएं हैं, जो शॉपफ्लोर पर मौजूद कुल कर्मियों का 33 फीसदी हैं जिसे जल्द ही कंपनी 50 फीसदी तक पहुंचाना चाहती है। एमजी मोटर के अलावा स्वारज ट्रैक्टर्स, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और टोयोटा जैसी कंपनियां भी लैंगिक विविधता को बढ़ावा दे रही हैं। 

सोम, 08 मार्च 2021 - 03:43 PM / by Shruti

Tags: MG Motors India, womens day, WOMEN EMPLOYEES, Toyata, Mahindra&Mahindra Ltd.

Courtesy: Amarujala News