Supreme court

फोटो: India TV

जानिए महिलाओं के अधिकार मे सुप्रीम कोर्ट ने अब तक लिए कौन कौन से फैसले

भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 71 वर्षों के इतिहास में पिछले कुछ वर्षों से महिलाओं के अधिकार को लेकर अनेक फैसले सुनाए गए हैं। फिर चाहे वह संपत्ति में बेटा बेटी का सामान हक, वर्कप्लेस प्रोटेक्शन और ट्रिपल तलाक जैसे मामले हो। डिफेंस में भागीदारी से लेकर मासिक धर्म में मंदिरों के अंदर प्रवेश ना करने तक अनेकों भेदभाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार महिलाओं के हक मैं फैसला सुनाते हुए महिलाओं का साथ दिया है।

गुरु, 19 अगस्त 2021 - 08:15 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Supreme Court of India, Women Empowerment, Women Safety, women rights

Mirabai Chanu with  Amway Officials

फोटो: Mint

एमवे इंडिया की ब्रांड एंबेसडर बनीं मीराबाई चानू

एमवे इंडिया ने मीराबाई चानू को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है। चानू न्यूट्रीलाइट डेली, ओमेगा और ऑल प्लांट प्रोटीन जैसे उत्पाद श्रृंखलाओं पर केंद्रित कंपनी के अभियानों का नेतृत्व करेंगी। भारोत्तोलक चानू ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था। कंपनी ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण बताया। मीराबाई चानू भी एमवे इंडिया के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है।  

गुरु, 19 अगस्त 2021 - 12:01 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Mirabai Chanu, Amway, brand ambassador, Women Empowerment

Courtesy: NBT News

PM Narendra Modi

फोटो: The Indian Express

75वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से आजादी के क्रांतिवीरों को नमन करते हुए देश को संबोधित किया। उन्होंने चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और वैज्ञानिकों का आभार जताया। ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन  को युवा शक्ति के परिचय बताया। पीएम ने अगले 25 वर्ष की यात्रा को नए भारत के "सृजन का अमृतकाल" नाम दिया। अपने भाषण में उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसके तहत आजादी के अमृत… read-more

रवि, 15 अगस्त 2021 - 03:40 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Independence Day Speech, PM Modi, New Policies, Women Empowerment

Courtesy: Brifly news

Narendra Modi

Patrika.com

'आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद' में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी अगस्त 12 को दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए 'आत्मनिर्भर नारी-शक्ति से संवाद' कार्यक्रम में भाग लेंगे और दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान पीएम चार लाख स्वयं सहायता समूहों के लिए 1625 करोड़, पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइसेज से संबद्ध 7,500, स्वयं सहायता समूहों को 25 करोड़ और 75 किसान उत्पादक… read-more

गुरु, 12 अगस्त 2021 - 11:25 AM / by मनोज बिष्ट

Tags: PM Narendra Modi, Women Empowerment, National, Atma Nirbhar Abhiyaan

Courtesy: Pmindia.gov.in

Women Officers

फोटो: United News

सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन न देने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सरकार को फटकार

सर्वोच्च अदालत ने भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन पर तैनात उन महिलाओं को स्थायी कमीशन में नियुक्त करने का आदेश दिया है, जिन्हें असेसमेंट में 60 फीसदी नंबर मिले। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि स्पेशल 5 सेलेक्शन बोर्ड के असेसमेंट बेहतरीन नंबर लाने वाली महिला सैन्यकर्मियों को स्थायी कमीशन में नियुक्ति दें। सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन न देने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई और कहा कि नई अर्जी मत डालिए।

सोम, 02 अगस्त 2021 - 07:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Army, भारतीय सेना, Women Empowerment, महिला अधिकारी, Supreme Court

Courtesy: Hindustan Live

Paris fashion week

फोटो: Business Standard

भारतीय फैशन डिजाइनर के ब्रीद कलेक्शन ने जीता पेरिस फैशन वीक का दिल

वैशाली शादंगुल का नाम देश के सभी पेज थ्री की सुर्खियों में छाया हुआ है। उन्हें इस साल पेरिस में हुए इस पॉपुलर फैशन इवेंट में गेस्ट डिजाइनर के तौर पर इनवाइट किया गया था। इस मौके पर उनका कलेक्शन ‘ब्रीद’ का आउटफिट भी प्रदर्शित किया गया। पेरिस फैशन वीक में वैशाली के कलेक्शन को खूब पसंद किया गया। पेरिस में इस लोकप्रिय और प्रसिद्ध फैशन शो में वैशाली पहली भारतीय महिला हैं। 

मंगल, 27 जुलाई 2021 - 06:25 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Paris Fashion Week, Fashion Designer, Women Empowerment

Courtesy: BBC Hindi

Lovelina Borgohain

फोटो: Olympics

टोक्यो ओलंपिक्स: लवलीना का पंच दिलाएगा मेडल,क्वार्टर फाइनल में भारतीय बॉक्सर

भारत की महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में जोरदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की है। लवलीना ने मंगलवार को वेल्टरवेट राउंड ऑफ 16 (64-69 किग्रा वर्ग) में जर्मनी की एपेट्ज नेदिन को 3-2 से हराया। इस जीत से लवलीना ने अंतिम आठ में जगह बना ली है। वह मेडल से बस एक जीत दूर हैं।दो बार विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीत चुकीं लवलीना असम की पहली बॉक्सर हैं जिन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया।

मंगल, 27 जुलाई 2021 - 04:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Tokyo Olympics, Boxing, Women Empowerment, India

Courtesy: India TV

Ankita Kumavat

फोटो: The Logically

अमेरिका की नौकरी छोड़कर शुरू किया कारोबार, सालाना कमा रही है 90 लाख रूपये

राजस्थान, अजमेर की रहने वाली अंकिता कुमावत ने करीब 5 साल तक जर्मनी तथा अमेरिका में नौकरी करने के बाद भारत आकर डेयरी, ऑर्गेनिक फार्मिंग और फूड प्रोसेसिंग के बिजनेस में पिता का हाथ बटांना शुरू किया। आज अंकिता इस बिजनेस से सालाना 90 लाख रु कमा रही है। साल 2014 में अंकिता ने अजमेर आकर नई टेक्नोलॉजी सोलर सिस्टम डेवलप, ड्रिप इरिगेशन टेक्निक का इस्तेमाल करके अपने बिजनेस के दायरे को बढ़ाना शुरू किया।

शुक्र, 18 जून 2021 - 05:11 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ankita kumavat, Organic Farming, Women Empowerment

Courtesy: Panjab Kesari

Books Awareness

फोटो: CBS News

पढ़ने के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए घर-घर किताबें पहुंचाती हैं राधामणि

केरल की राधामणि, ‘प्रतिभा पब्लिक लाइब्रेरी’ में सिर्फ किताब देने का नहीं बल्कि घर घर जाकर महिलाओं को किताब पहुंचाने का काम भी करती हैं। बचपन में पिताजी को किताबे पढ़कर कहानियाँ सुनाती थी, जिससे उनकी किताबों में रुची बढ़ गई। महिलाओं को किताबों से जोड़ने के लिए, केरल स्टेट read-more

सोम, 10 मई 2021 - 09:20 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Women Empowerment, Education, Books, habit

Supreme court of india

फ़ोटो: Indian express

अब महिलाओं के भारत का प्रधान न्यायाधीश बनने का समय आ गया है: सुप्रीम कोर्ट

महिला सशक्तिकरण की ओर एक बेहतर कदम उठाते हुए सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ने बेहद सराहनीय टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अब महिलाओं के भारत के सर्वोच्च न्यायालय  सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश बनने का समय आ गया है। गौरतलब है कि अक्सर महिला वकील घरेलू जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए जज बनने से इनकार कर देती हैं जिससे न्याय व्यवस्था के शीर्ष स्थान पर महिलाएं कम पहुंच रही है। 

शुक्र, 16 अप्रैल 2021 - 09:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Women Empowerment, Supreme Court, Chief Justice of India

Courtesy: Amar ujala