Kabul Blast

फोटो: APN News

काबुल मस्जिद में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 10 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल: अफगानिस्तान

तालिबान अधिकारियों ने बताया कि, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अप्रैल 29 को एक मस्जिद में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए हैं। मुस्लिम पवित्र महीने रमजान के आखिरी शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए सैंकड़ों श्रद्धालु जमा हुए थे और खलीफा आगा गुल जान मस्जिद खचाखच भरी हुई थी। विस्फोट के स्रोत का तत्काल पता नहीं चल पाया है और किसी ने भी विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kabul blast, worshipers, Injured, Mosque

Courtesy: ABP Live