Yahoo

फोटो: Life Wire

नए नियामक कानूनों के प्रभाव के कारण याहू ने बंद किया भारत में समाचार संचालन

याहू ने देश में नए नियामक कानूनों को लेकर भारत में अपने समाचार संचालन को बंद कर दिया है, जो "भारत में डिजिटल सामग्री को संचालित और प्रकाशित करने वाली मीडिया कंपनियों के विदेशी स्वामित्व को सीमित करता है।" याहू ने भारत में अपने यूजर्स से कहा कि उनका याहू अकाउंट, मेल और सर्च एक्सपीरियंस किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होगा। साल 2017 में अमेरिकी प्रौद्योगिकी फर्म वेरिज़ॉन मीडिया ने याहू को खरीदा था।

गुरु, 26 अगस्त 2021 - 11:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Yahoo, news opration, India

Courtesy: Band Box News

microsoft & yahoo

फोटो: The Fifth Person

माइक्रोसॉफ्ट ने याहू को खरीदने के लिए दिया 3.3 लाख करोड़ का ऑफर

माइक्रोसॉफ्ट ने याहू को खरीदने के लिए 44.6 बिलियन डॉलर (करीब 3.3 लाख करोड़ रुपये) का ऑफर दिया है। याहू ने कहा कि उसका बोर्ड माइक्रोसॉफ्ट के इस ऑफर पर अभी विचार कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट याहू को खरीदने की पेशकश इससे पहले भी कई बार कर चुका है। कंपनी 2008 से लगातार इसके लिए कोशिश कर रही है। इस समय याहू के शेयर की कीमत 48% बढ़कर 28.33 डॉलर (करीब 2090 रुपए) हो गई है।

बुध, 05 मई 2021 - 10:30 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Microsoft, Yahoo, Google, Search Engine

Courtesy: Dainik Bhaskar

Yahoo Company

फोटो: Brands & Fakes

दिसंबर से बंद होने वाला है याहू ग्रुप्स

वेरीज़ोंन स्वामित्व वाली कंपनी याहू ने दिसंबर 15 से आधिकारिक तौर पर याहू ग्रुप्स को बंद करने का एलान किया है। यानी दिसंबर से याहू के सभी यूज़र्स इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। याहू कंपनी ने कहा है कि, ''याहू ग्रुप्स ने पिछले कई वर्षों में लगातार गिरावट देखी है। उसी अवधि के दौरान, हमने अपने बिजनेस में जुड़ाव के अभूतपूर्व स्तर को देखा है।'' कंपनी ने यह स्पष्टीकरण भी दिया है की याहू की ई-मेल सर्विसेज जारी रहेंगी।… read-more

गुरु, 15 अक्टूबर 2020 - 04:27 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Yahoo, Yahoo Group, Yahoo Services

Courtesy: JAGRAN NEWS