Dakait letter

फ़ोटो: Aajtak

सीतापुर में सता रहा डाकुओं का खौफ, पत्र भेजकर लूटने की दी है धमकी: यूपी

उत्तरप्रदेश के सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र के गोंडा पुरवा में डाकुओं का आतंक सता रहा है। रहवासी महेश के घर के बाहर डाकुओं के सरदार की चिट्ठी आई है जिसमें डाकुओं ने 2 हजार रुपए प्रति घर गांव वालों ने मांगे है। ऐसा ना करने पर चिट्ठी में चेतावनी भी लिखी है। इसमें डाकुओं ने कहा है कि गोंडा पुरवा के लोगों कब तक जागोगे, दीपावली तक पूरे गांव को लूट लेंगे और छोटे बच्चों की किडनी निकाल लेंगे।

गुरु, 01 सितंबर 2022 - 07:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Crime, Sitapur, Robbers, uttarpradesh

Courtesy: News18hindi

Flood

फोटो: Mint

पहाड़ो में हो रही बारिश से मैदानी इलाकों में कहर बरपा रही है बाढ़

पहाड़ी इलाको में बादल लगातार आफत बनकर बरस रहे हैं। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के पांच ज़िलों में बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। वहीं सीतापुर में अक्टूबर 24 को बाढ़ के पानी मे डूबने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग लापता हैं। NDRF की टीम लगातार बाढ़ ग्रस्त इलाको में अलर्ट है। शारदा और घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

सोम, 25 अक्टूबर 2021 - 11:25 AM / by अजहर फारूक

Tags: Mountains, rainfall, Uttar Pradesh, Sitapur

Courtesy: Dainik Bhaskar