S-400 missile

फोटो: Patrika

वर्ष 2021 के अंत तक भारतीय सशस्त्र बल में शामिल होगी एस-400 मिसाइल

साल 2021 के अंत तक भारतीय सशस्त्र बल में एस-400 मिसाइल शामिल हो जाएगी। अगस्त 23 को मास्को में आयोजित 'आर्मी-2021' में रूसी कंपनी 'अलमाज-आंते' के सीईओ व्याचेशलव जिरकाल्न ने  जानकारी देते हुए साल के अंत तक इसकी आपूर्ति पूरी करने की बात कही है। जिसके लिए फिलहाल भारतीय जवानों को एस-400 के संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारत ने अक्तूबर 2018 में पांच एस-400 मिसाइल के लिए रूस के साथ 5.43 अरब डॉलर का समझौता किया था।

बुध, 25 अगस्त 2021 - 01:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: India, Defence, S-400 Missile System, Russia

Courtesy: Hindustan Times