फोटो: Latestly
आज यूएस के फंसे यात्री को लेने के लिए मुंबई से रूस रवाना होगी एयर इंडिया की फेरी फ्लाइट
एयर इंडिया आज दोपहर एक बजे मुंबई से रूस के लिए एक फ़ेरी फ़्लाइट संचालित करेगी, जो यात्रियों को सैन फ़्रांसिस्को जाने के लिए ले जाएगी। ये यात्री वर्तमान में मार्ग में तकनीकी समस्या के कारण फंसे हुए हैं। एयरलाइन ने बयान में कहा, "7 जून को 1300 घंटे IST पर मुंबई से GDX (मैगाडन) के लिए एक नौका उड़ान निर्धारित है, जो आवश्यक नियामक मंजूरी के अधीन है, जो AI173 के यात्रियों और चालक दल को सैन… read-more
Tags: Air India, operate ferry flight, Passengers, Russia, San Francisco
Courtesy: Zeebiz
फ़ोटो: Lokmat.com
फेसबुक की "META" को रूस ने घोषित किया आतंकी संगठन
सोशल मीडिया प्लेटफार्म "फेसबुक" की पेरेंट कंपनी META को अब रूस में आतंकी संगठन घोषित कर दिया गया है। गौरतलब है की रूस पहले से ही फेसबुक पर भेदभाव वाले रवैए का आरोप लगा रहा था और अब उसे आतंकवादी और चरमपंथी संगठनों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। हालांकि अभी तक मेटा की ओर से रूस के इस फैसले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं, मार्च 2022 में रूस ने फेसबुक को ब्लॉक कर दिया था।
Tags: Facebook, meta, Russia, terrorist
Courtesy: Aajtak
फ़ोटो: bbc
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने रूस के खिलाफ की वोटिंग, पुतिन की इस मांग को किया खारिज
संयुक्तराष्ट्र महासभा में भारत ने रूस के खिलाफ वोटिंग की है और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की गुप्त मतदान वाली मांग को खारिज कर दिया है। दरअसल रूस द्वारा यूक्रेन के कब्जाए गए राज्यों के खिलाफ अल्बानिया ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक मसौदा प्रस्ताव लाया गया था। रूस की निंदा के लिए इस प्रस्ताव पर ओपन वोटिंग की मांग की गई लेकिन पुतिन ने मतदान गुप्त रखने के लिए एक प्रस्ताव रख दिया। इसमें भारत ने उसके खिलाफ वोटिंग कर दी।
Tags: Russia, Ukraine, United Nations, voting
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Aajtak
रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइल, यूक्रेन ने जारी किया एयर अलर्ट
यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी शहर ज़ापोरीज्जिया में रूसी सैनिकों ने रिहायशी इलाकों में मिसाइल से अटैक किया है। इस हमले में अब तक 13 लोगों की जान गई है व करीब 90 लोग घायल है। इसमें 11 बच्चे शामिल है। वहीं, रूस के हवाई हमले के बाद यूक्रेन में एयर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि हाल ही में रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले ब्रिज में धमाका हुआ था, जिसके लिए रूस ने यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है।
Tags: Russia, Ukraine, air attack, High Alert
Courtesy: Indiatv
फ़ोटो: Hindustan times
भारत जहां से तेल खरीदना चाहेगा, वहां से खरीदेगा - अमेरिका में बोले हरदीप सिंह पुरी
अमेरिका दौरे पर भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल खरीद के सवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, अपने नागरिकों की ईंधन जरूरतों को पूरा करना भारत सरकार का नैतिक कर्तव्य है। भारत जहां से भी तेल खरीदना चाहेगा, वहां से खरीदना जारी रखेगा। बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस बयान का इशारा रूस से तेल खरीद की तरफ है।
Tags: America, Russia, Hardip puri, Crude Oil
Courtesy: News18hindi
फ़ोटो: MSN
रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले केर्च ब्रिज पर मालवाहक ट्रेन के फ्यूल टैंक में लगी आग
रूसी मीडिया ने जानकारी दी है कि, रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले केर्च ब्रिज पर मालवाहक ट्रेन के फ्यूल टैंक में आग लग गई है। यूक्रेनी मीडिया का कहना है कि ब्रिज पर विस्फोट हुआ है। समाचार एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद सड़क और रेल पुल पर यातायात को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना का कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना अक्टूबर 7 सुबह 6 बजे की बताई जा रही है।
Tags: Russia, Crimea, bridge, traffic stop
Courtesy: News18hindi
फ़ोटो: bbc
राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा फैसला, यूक्रेन के 4 राज्यों का रूस में किया विलय
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए यूक्रेन में कब्जाए 4 राज्यों का रूस में विलय कर दिया है। इन राज्यों में डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन शामिल है। पुतिन ने इन राज्यों में रूसी प्रमुखों की नियुक्ति भी कर दी है। जानकारी है कि क्रेमलिन में एक हस्ताक्षर करके पुतिन ने इन इलाकों को अपने अधिग्रहित किया है। बता दें कि बीते एक वर्ष से यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है।
Tags: Russia, Ukraine, Putin, adjoint
Courtesy: Live hindustan
फ़ोटो: Al Jazeera
"नाटो" की आधिकारिक सदस्यता के लिए यूक्रेन ने दिया आवेदन, रूस के कब्जे के बाद फैसला
यूक्रेन के 4 राज्यों के रूस में विलय के बाद अब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा कदम उठाया है। यूक्रेन ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन "नाटो" की सदस्यता के लिए आधिकारिक रूप से "त्वरित" आवेदन दिया है। घोषणा के साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, "हम नाटो में तुरंत शामिल होने के लिए यूक्रेन के आवेदन पर हस्ताक्षर करके अपना निर्णायक कदम उठा रहे हैं।" बता दें कि रूसी राष्ट्रपति ने सितंबर 30 के दिन राज्यों के विलय की घोषणा की।
Tags: Ukraine, Russia, NATO, Volodimir Zelensky
Courtesy: Live hindustan
फ़ोटो: DW news
रूस ने सीरिया के कई इलाकों में किया हवाई हमला, अब तक 120 विद्रोहियों की मौत
यूक्रेन संग चल रहे युद्ध के बीच रूस ने अब सीरिया पर हवाई हमला कर दिया है। यह हमला सीरिया के इदलिब प्रांत में आतंकी समूह नुसरा फ्रंट के ठिकानों पर हुआ है जिसमें 120 विद्रोहियों की मौत हो गई है। नुसरा फ्रंट आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ा हुआ है और हवाई हमले में ऑब्जर्वेशन पॉइंट्स, ड्रोन और मिसाइल लांचरों को तबाह कर दिया गया है। रूस ने कंट्टरपंथियों के कब्जे को खाली कराने के लिए हवाई हमला किया है।
Tags: Russia, drone strike in syria, Terrorists, air attack
Courtesy: Zeenews
फोटो: Reuters
सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का निधन, 91 वर्ष में ली अंतिम सांस
रूस के सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का अगस्त 30 को निधन हो गया है। उन्होंने लंबी बीमारी से संघर्ष के बाद 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। मिखाइल की खासियत रही की उन्होंने बिना युद्ध किए ही शीत युद्ध को खत्म कराया था। हालांकि सोवियत संघ का पतन रोकने में उन्हें सफलता नहीं मिली थी। गोर्बाचेव को उनके कार्यों के लिए नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
Tags: Russia, Mikhail Gorbachev, Soviet Union
Courtesy: Hindustan