papaya

फोटो: Medical News Today

डायबिटीज और दिल की सुरक्षा के लिए खाएं पपीता

पपीता खाने से डायबिटीज और दिल की सेहत को लाभ होता है। प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स, मिनरल्स, कैल्सियम, विटामिन बी, ई, सी और बी9 युक्त पपीता बेहद सेहतमंद होता है। रोज पपीता खाने से खून का संचार होता है। होमोसिस्टीन का बैलेंस बनता है। ये LDL की मात्रा को नियमित करता है। पपीता खाने से शरीर की इम्यूनिटी पॉवर भी बढ़ती है। थकान, सांस की समस्या और सिरदर्द दूर करने में इसका उपयोग होता है।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: papaya, protein, Minerals, Diabetes, Heart care

Courtesy: Zee News

salad

फोटो: The Spruce Eats

गर्मियों में खाएं सलाद, मिलेंगे कई लाभ

खाने के  साथ अगर सलाद को भी शामिल किया जाए तो खाने के पौष्टिक गुण बढ़ जाते हैं। सलाद में कई मिनरल्स, विटामिंस और फाइबर होते हैं। ये पाचन तंत्र को मजबूती देते हैं। ये शरीर के लिए लाभदायक है। सलाद खाने से व्यक्ति कैलोरी इंटेक कम करता है। ये आंखों की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। कच्ची सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, खीरा खाने से शरीर को कई मिनरल्स मिलते हैं।

बुध, 25 मई 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: salad, Minerals, health care

Courtesy: Zee News

Iron

फ़ोटो: Times Now

आयरन की कमी से शरीर में होती है कई बीमारियां, जानें लक्षण

आयरन शरीर के लिए जरूरी मिनरल में से एक है। आपको सेहतमंद रखने में आयरन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई लोग दिन में ऊंघते हैं जबकि रात में नींद नहीं आती। ऐसे लोगों को आयरन की जांच करवानी चाहिए। अगर आपको पेट की बीमारियां हैं, खाना ठीक से नहीं पचता, एसिडिटी होती है तो बॉडी में खून की कमी होगी। पेट या आंतों में पेप्टिक अल्सर बन जाता है तो यह आयरन की कमी को दर्शाता है।

सोम, 23 मई 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: iron, disease, Minerals, hair

Courtesy: Bhaskar

Watermelon

फ़ोटो: India Today

गर्मियों के मौसम में अमृतरूपी है यह फल, खनिजों का भरा है भंडार

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज सबसे बेहतर और उत्तम फल है। तरबूज में 90% से अधिक पानी है और यह विटामिन सी, विटामिन ए, बी 6 और पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, फोलेट और कैल्शियम जैसे खनिजों का एक अच्छा स्रोत है।  इसे सुबह 10 से 12 बजे के बीच खाना चाहिए। तरबूज को हृदय रोग से लेकर कैंसर तक से बचने के लिए प्रयोग किया जाता है।

सोम, 09 मई 2022 - 02:27 PM / by Pranjal Pandey

Tags: summer, Water melon, Minerals, vitamin

Courtesy: Navbharat Times