Byd

फ़ोटो: Cardekho

BYD इंडिया की इलेक्ट्रिक कार E6 ने 2,203 किलोमीटर का सफर पूरा कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम किया दर्ज

BYD इंडिया ने अपनी बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक कार E6 के साथ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। सस्टेनेबल ड्राइव फॉर ए सस्टेनेबल इंडिया पहल के तहत कंपनी ने 6 दिन में 9 शहरों से होते हुए मुंबई से दिल्ली तक 2,203 किलोमीटर का सफर पूरा किया है, इस आंकड़े के साथ BYD E6 इतनी लंबी दूरी तय करने वाली भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। इस यात्रा के दौरान E6 नेशनक पार्क्स के ईको-सेंसिटिव जोन्स से भी गुजरी है।

बुध, 22 जून 2022 - 03:28 PM / by Pranjal Pandey

Tags: BYD, India, EV, India Book Of Records

Courtesy: News18

Rajnath Dutt

फोटो: Aaj Tak

सात साल के लड़के ने 30 सेकेंड्स में किए 58 पुशअप्स

पश्चिम बंगाल के राजनाथ दत्त ने महज सात साल की उम्र में 30 सेकेंड्स में 58 पुशअप्स कर सभी को चौंका दिया है। अपने इसी कारनामे के साथ उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम भी दर्ज करवा लिया। उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आयोजित वर्चुअल लाइव प्रतियोगिता में ये पुशअप्स किए। राजनाथ के माता-पिता भी बेहतरीन जिम्नास्टिक खिलाड़ी रहे हैं, हालांकि आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के कारण वो मजदूरी कर रहे हैं। 

शुक्र, 27 अगस्त 2021 - 04:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: India Book Of Records, West Bengal, Gymnastics, National

Courtesy: Aaj Tak News