Crime

फोटो: Panchayat Khabar

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने दो बच्चों को कुएं में फेंका

ओडिशा के कंधमाल जिले में महिला ने पति से झगडे के बाद अपनी 9 साल की बेटी और 5 साल के बेटे को कुएं में धकेल दिया, जिससे दोनों बच्चो की मौत हो गई। इसकी जानकारी कंधमाल जिले के रायकिया प्रखंड के पुलिस अधिकारियों ने दी। हालांकि महिला खुद कुएं में नहीं कूदी। दमकलकर्मियों की मदद से दोनों बच्चों के शव कुएं से निकाले गए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

शनि, 17 जुलाई 2021 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Odisha, Well, murder

Courtesy: Newstrack Live

well

फोटो: PATRIKA

प्रयागराज में 71 कुएं को पुनर्जीवित करने की हुई पहल

जलकल विभाग ने प्रयागराज के 71 बचे कुएं को पुनर्जीवित करने की पहल कर दी है। विभाग इन कुएं की सफाई कराएगा और फिर उसमें मशीनें लगाकर मुहल्लों को जल दिया जाएगा। इससे खर्च भी कम होने की उम्मीद है। शहर में मौजूद 184 में से 113 कुओं का नामोनिशान मिट गया है, इसमें बचे 71 कुएं को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया गया है। इन कुएं में सफाई कराने के लिए 30 लाख रुपये का प्रविधान हुआ है। 

गुरु, 17 जून 2021 - 10:02 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: water crisis, Save Water, Well, RURAL RECOVERY

Courtesy: Dainik Jagran