पति से झगड़े के बाद पत्नी ने दो बच्चों को कुएं में फेंका
ओडिशा के कंधमाल जिले में महिला ने पति से झगडे के बाद अपनी 9 साल की बेटी और 5 साल के बेटे को कुएं में धकेल दिया, जिससे दोनों बच्चो की मौत हो गई। इसकी जानकारी कंधमाल जिले के रायकिया प्रखंड के पुलिस अधिकारियों ने दी। हालांकि महिला खुद कुएं में नहीं कूदी। दमकलकर्मियों की मदद से दोनों बच्चों के शव कुएं से निकाले गए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।