Sikh Riot

फोटो: ANI

सिख विरोधी दंगों के आरोपियों की तलाश में कानपुर एसआईटी ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिख विरोधी दंगों के आरोपियों की तलाश में कानपुर एसआईटी ने शहर में पांच अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि 31 अक्तूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगों में शहर में 127 सिखों की हत्या की गई थी। जिसकी जांच एसआईटी कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सिद्ध गोपाल गुप्ता और जितेंद्र कुमार तिवारी शामिल हैं।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 04:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: sikh, Kanpur, SIT, Indira Gandhi, Riot

Courtesy: Amar ujala

Zafar Hayat

फ़ोटो: NDTV

कानपुर उपद्रव का मुख्य आरोपी जफर हयात को लखनऊ STF ने किया गिरफ्तार

कानपुर उपद्रव का मुख्य आरोपी जफर हयात गिरफ्तार कर लिया गया है। जफर हयात की पत्नी ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जफर हयात को लखनऊ STF ने गिरफ्तार कर लिया है। जफर पर आरोप है कि हिंसा भड़कने से पहले उसने भड़काऊ पोस्टर लगाए थे। साथ ही इस मामले में अबतक 35 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और 500 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है।

शनि, 04 जून 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Kanpur, Riot, Jafar Hayat, stf

Courtesy: India Tv