Oil

फ़ोटो: The Financial Express

ऑयल एंड गैस इंउेक्स के शेयर में भारी गिरावट, अडानी का टोटल गैस 7.54 फीसद टूटा

ऑयल एंड गैस इंउेक्स में शमिल स्टॉक्स में गुजरात गैस को छोड़ सभी स्टॉक्स में भारी गिरावट हुई है। ऑयल इंडिया के शेयर दोपहर तक 12.92 फीसद टूट चुके थे। इसके अलावा अडानी टोटल गैस 7.54 फीसद टूटकर 1997.05 पर था। गेल के शेयर 139.95 रुपये पर खुलकर 129.20 रुपये तक निचले स्तर तक पहुँचे। इसके अलावा आईओसी, बीपीसीएल, हिन्दुस्तान पेट्रो, रिलायंस, बीपीसीएल, आईजीएल जैसे दिग्गज स्टॉक्स में भी गिरावट रही।

सोम, 20 जून 2022 - 06:42 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Adani, gas, Oil, Stock, Share, Market

Courtesy: Hindustan

Vijay sharma

फ़ोटो: Economic Times

वन97 कम्युनिकेशंस के एमडी विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम के खरीदे 11 करोड़ रुपये के 1.7 लाख शेयर

डिजिटल वित्तीय सेवा फर्म वन97 कम्युनिकेशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम कंपनी के 11 करोड़ रुपये के 1.7 लाख शेयर खरीदे हैं। जिसके बाद से ही पेटीएम के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी है। कंपनी के शेयर BSE पर 5.27% की तेजी के साथ 646.30 रुपये पर बंद हुए हैं। शर्मा ने 30 मई को 6.31 करोड़ रुपये के 1,00,552 शेयर और 31 मई को 4.68 करोड़ रुपये के 71,469 शेयर खरीदे हैं। 

शुक्र, 17 जून 2022 - 04:57 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Digital, one97, Paytm, Share, Stock

Courtesy: Jagran

Stock

फ़ोटो: Moneycontrol

शेयर बाजार हफ्ते के निचले स्तर पर हुआ बंद, सेंसेक्स 1045 तो वहीं निफ्टी 331 अंक पर हुआ बंद

अमेर‍िका के फेडरल र‍िजर्व बैंक की तरफ से ब्‍याज दर में र‍िकॉर्ड बढ़ोतरी और मंदी की आशंका के बीच शेयर बाजार में जून 16 को हाहाकार मच गया। जिसकी वजह से सेंसेक्स- निफ्टी 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1045.60 अंक यानी 1.99 फीसदी की गिरावट के साथ 51,495.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 331.55 अंक यानी 2.11 फीसदी टूटकर 15360.60 के स्तर पर बंद हुआ।

गुरु, 16 जून 2022 - 05:03 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Sensex, Nifty, Stock, buisness

Courtesy: Hindustan

Stock Market

फ़ोटो: Zee News

शेयर बाजार गिरावट के साथ हुए बंद, निफ्टी 99 अंक, सेंसेक्स 303 अंक टूटा

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन मई 25 को मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और हरे निशान पर हुई, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद दोनों सूचकांक अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 303 अंक टूटकर 53,749 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी सूचकांक 99 अंक की गिरावट के साथ 16,026 के स्तर पर बंद हुआ। 

बुध, 25 मई 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: buisness, Sensex, Nifty, Stock

Courtesy: Amar ujala

Lic

फ़ोटो: Zee Buisness

LIC के शेयरों में गिरावट जारी, 13 प्रतिशत तक टूटा शेयर

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग मई 17 यानी इस मंगलवार को हुई थी। एलआईसी के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी कंपनी के शेयरों में गिरावट रही। दिग्गज बीमा कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस के ऊपरी प्राइस बैंड 949 रुपए प्रति इक्विटी शेयर से 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की है।

शुक्र, 20 मई 2022 - 09:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Share, Stock, IPO, LIC

Courtesy: Hindustan

Share

फ़ोटो: News24

गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार सेंसेक्स में 1400 अंको से ज्यादा की रही कमी

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। भारतीय बाजार गिरावट के साथ खुले, जो दिनभर जारी रही और फिर बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुए। सेंसेक्स 1400 अंकों से ज्यादा टूटा है. जबकि निफ्टी 15800 के करीब आ गया है। आज के कारोबार में बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली है। बैंक, फाइनेंशियल और आईटी शेयरों में भारी गिरावट रही है।

गुरु, 19 मई 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SHARE MARKET, Nifty, Sensex, Stock

Courtesy: News18

Hardeep Singh Puri

फ़ोटो: India Today

गेंहू निर्यात पर बोले केंद्रीय मंत्री, पड़ोसियों व कमजोर देशों की प्रतिबद्धता को करेंगे पूरा

गेहूं निर्यात भारत द्वारा रोके जाने के बाद वैश्विक संकट के और गहराने की आशंका में जी-7 ने इस कदम की निंदा की है। इस बाबत केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मई 14 को एक ट्वीट में कहा कि देश का गेहूं का स्टॉक बेहतर लेवल पर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत गेहूं निर्यात पर सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि भारत, एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता है, पड़ोसियों और कमजोर देशों की जरूरतों सहित सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा।

रवि, 15 मई 2022 - 05:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Wheat export, Central Minister, Stock

Courtesy: Ndtv

Share Market

फ़ोटो: News18

शेयर बाजार में गिरावट से हाहाकार, सेंसेक्स 1000 तो निफ्टी 300 अंक लुढ़का

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1000 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 54,700 से नीचे, जबकि निफ्टी करीब 300 अंको की गिरावट के साथ 16,400 से नीचे कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा है। IT, मेटल, और प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। स्ट्रैटजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा, 'ग्लोबल मार्केट में गिरावट का कारण महंगाई के बढ़ने की चिंता है।

शुक्र, 06 मई 2022 - 12:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Sensex, Nifty, Downfall, Stock

Courtesy: Zee Biz

Coal

फ़ोटो: Aajtak

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोयले की कमी को लेकर 'आप' पर साधा निशाना

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोयले की कमी को लेकर आम आदमी पार्टी पर जवाबी हमला बोला है। आप नेता राघव चढ्ढा ने देश में कोयले की कमी की बात की थी। उन्होंने दावा किया था कि एक दर्जन से ज्यादा राज्यों के पास महज दो दिन की आपूर्ति बाकी है। जिसकी प्रतिक्रिया में, जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार, स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, अभी हमारे पास 9 से 10 दिन का स्टॉक उपलब्ध है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 02:59 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Coal, Shortage, Stock, AAP

Courtesy: Tv9