Chima

फोटो: Outlook India

चीन के विदेश मंत्रालय ने कनाडा के राजनयिक को किया तलब, जी7 के बयान पर भड़का चीन

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने सात देशों के समूह (जी7) देशों के विदेश मंत्रियों द्वारा जारी एक बयान में कनाडा की भागीदारी पर बीजिंग स्थित कनाडाई राजनयिक जिम निकेल को तलब किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, चीनी उप विदेश मंत्री झी फेंग ने जिम निकेल को तलब किया और कनाडा से ताइवान के मुद्दे पर “अपनी गलतियों को तुरंत सुधारने” या “सभी परिणाम भुगतने” को कहा।

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 04:42 PM / by Pranjal Pandey

Tags: China, G7, Canada, Jim Nikel

Courtesy: News18

Crude oil

फ़ोटो: Reuters

अमेरिका ने कहा है कि वह रूस के तेल निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए भारत के संपर्क में

अमेरिका ने कहा है कि वह रूस के तेल निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए ज्यादा खपत वाले भारत समेत अन्य देशों के साथ संपर्क में हैं। हालांकि जी7 वार्ता में इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई। वहीं रूस से भारत के कच्चे तेल की खरीद लगातार बढ़ रही है। ऐसे में भारतीय कंपनियां एक तरफ, जहां रूस से सस्ती दर पर ज्यादा से ज्यादा कच्चा तेल खरीदने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी तरफ पारंपरिक ओपेक के सदस्यों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।

गुरु, 30 जून 2022 - 06:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Crude Oil, Russia, Export, G7

Courtesy: Jagran

Narendra Modi

फ़ोटो: TOI

पीएम मोदी जर्मनी से जी7 के बाद यूएई के लिए निकले, कहा- भारत-जर्मनी की दोस्ती नई ऊंचाइयों को छुएगी

पैगंबर पर हुए विवाद के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी मुस्लिम देश में पहली बार दौरे पर जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी जी-7 में हिस्सा लेने के बाद आज संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे। यहां वो राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। जर्मनी से जाते समय उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भारत-जर्मनी की दोस्ती नई ऊंचाइयों को छुएगी।

मंगल, 28 जून 2022 - 05:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Prophet, PM, नरेंद्र मोदी, G7, UAE

Courtesy: Amar ujala

Gold

फ़ोटो: MoneyControl

अमेरिका सहित जी7 देशों के रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सोने के भाव में उछाल

अमेरिका सहित जी7 देशों के रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा के बाद 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 180 रुपये चढ़कर 50,803 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। सोने की कीमत पिछले सप्‍ताह गिरकर दो सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर पहुंच गई थी। चांदी की कीमतों में भी बढ़त दिखी। चांदी 251 रुपये चढ़कर 59,755 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया।

सोम, 27 जून 2022 - 03:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, G7, gold, Export, Import, Silver

Courtesy: News18

Gold

फ़ोटो: BBC

अमेरिका-यूरोप अब रूस से सोना आयात पर लगाएंगे प्रतिबंध

अमेरिका-यूरोप अब रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में हैं। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस की मुश्किलें रोज बढ़ती ही जा रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि जी-7 के सदस्य देश रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करने जा रहे हैं। 2020 में रूस ने लगभग 19 अरब डॉलर मूल्य के सोने का निर्यात किया जो कुल वैश्विक स्वर्ण निर्यात का करीब 5 फीसदी है।

रवि, 26 जून 2022 - 05:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Europe, G7, Russia, gold, Import

Courtesy: Tv9

WheAt

फ़ोटो: NewYork Times

यूरोप में गेहूं के दाम आसमान पर, भारत के निर्यात से लगा झटका

भारत ने बिना पूर्व सरकारी मंजूरी के गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी है। इस फैसले से विश्व समुदाय खास तौर पर यूरोपीय देशों को खासा झटका लगा है।सोमवार को यूरोपीय बाजार खुलते ही गेहूं के दाम 435 यूरो ($453) प्रति टन पहुंच गई। हाल ही में गर्म तापमान के कारण पैदावर पर असर पड़ा है।औद्योगिक नेतृत्व वाले सात देशों के समूह G-7 के कृषि मंत्रियों ने भारत के गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। 

सोम, 16 मई 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Wheat, Europe, Export, G7

Courtesy: Hindustan