Vivo

फोटो: Wikipedia

वीवो इंडिया ने कस्टम ड्यूटी में छेड़छाड़ कर 2217 करोड़ की टैक्स चोरी

मोबाइल कंपनी वीवो इंडिया पर 2217 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगा है।डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की एक जांच में यह बात सामने आई है। कागजातों से पता चलता है कि वीवो इंडिया ने मोबाइल फोन बनाने के लिए कुछ आइटम्स आयात किए, लेकिन कस्टम ड्यूटी में इसकी जानकारी गलत दी गई। कंपनी ने प्रोडक्ट से जुड़ी सही जानकारी नहीं दी। गलत जानकारी देकर कस्टम ड्यूटी बचाई गई और इससे टैक्स चोरी को अंजाम दिया गया।

बुध, 03 अगस्त 2022 - 09:09 PM / by Pranjal Pandey

Tags: DRI, tax, Custom duty, VIVO

Courtesy: News18

Edible oil

फ़ोटो: The financial express

2 साल के लिए केंद्र सरकार ने खत्म की कस्टम ड्यूटी, अब सस्ता हो सकता है खाने का तेल

देश में खाने के तेल की कीमत घटने की उम्मीद अब बढ़ गई है क्योंकि केंद्र सरकार ने सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के आयात पर कस्टम ड्यूटी आगामी 2 वित्तीय वर्ष (2022-23, 2023-24) के लिए खत्म करने का फैसला लिया है। दरअसल कस्टम ड्यूटी खत्म होने का मतलब है की अब टैक्स की अदायगी के बिना खाने के तेल को आयात करने की अनुमति रहेगी, जिससे की तेल की कीमत कम होने की संभावना बढ़ गई है।

बुध, 25 मई 2022 - 09:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Custom duty, Edible Oils, Modi Government

Courtesy: Aajtak