Car

फोटो: Cartoq

दिल्ली NCR में BS4 डीजल वाहनों पर लगेगा प्रतिबंध, 2023 से इलेक्ट्रिक ऑटो का ही पंजीकरण

दिल्ली NCR में आने वाले कुछ सालों में डीजल से चलने वाले ऑटो रिक्शा इतिहास बन जाएंगे। नई नीति के मुताबिक यदि वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 से ऊपर जाता है, तो दिल्ली और उसके आसपास और NCR के सीमावर्ती जिलों में आवश्यक सेवाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों को छोड़कर, सभी BS-4 चार पहिया डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है। 1 जनवरी, 2023 से एनसीआर में सिर्फ सीएनजी और इलेक्ट्रिक ऑटो का रजिस्ट्रेशन  होगा।

बुध, 20 जुलाई 2022 - 09:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, NCR, electric, Deisal, bs4

Courtesy: Amar ujala

Ethenol

फोटो: TOI

एथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा देने के लिए 15 से 20 फीसदी एथेनाल ब्लेंडिंग पर एक्साइज ड्यूटी होगी माफ

तेल और शुगर कंपनियों के लिए अच्छी और बड़ी खबर सामने आई है। एथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ये अहम फैसला लिया है। नए फैसले के मुताबिक, पेट्रोल में 12-15 फीसदी ब्लेंडिंग पर और डीजल में 20 फीसदी ब्लेंडिंग पर एक्साइज ड्यूटी में छूट का फायदा देखने को मिलेगा। यानी कि अगर 1 लीटर पेट्रोल पर 15 ब्लेंडिंग की जाती है तो उस 15 फीसदी पर ही स्टेट के टैक्स देने होंगे और बाकी 85 फीसदी पर एक्साइज ड्यूटी की छूट मिल जाएगी।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 03:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ethenol, Blending, Crude Oil, Petrol, Deisal

Courtesy: News18

Vehchle

फ़ोटो: TOI

दिल्ली में 5 महीनों के लिए भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित, प्रदूषण को लेकर लिया गया फैसला

दिल्ली सरकार ने सर्दियों के मौसम में प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब एक अक्तूबर से 28 फरवरी 2023 तक दिल्ली में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। जारी आदेश के तहत ऐसे वाहनों को दिल्ली की सीमा में प्रवेश से वंचित रखा जाएगा। हल्के वाहन ही दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर सकेंगे। कैट ने कहा, दिल्ली सरकार के फैसले की कड़ी निंदा करते हैं। यह निर्णय दिल्ली के व्यापार को क्षति पहुंचाएगा।

बुध, 29 जून 2022 - 07:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, Government, Winter, Ban, Deisal

Courtesy: Amar ujala

Srilnaka

फ़ोटो: Aljazeera

श्रीलंका में फिर हुई पेट्रोल और डीजल के कीमतों में वृद्धि, पेट्रोल 470 तो वहीं डीजल 460 रुपये प्रति लीटर

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने पेट्रोल की कीमत में 50 श्रीलंकाई रुपये और डीजल की कीमतों में 60 श्रीलंकाई रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमत 470 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 460 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर हो गई है। आर्थिक बदहाली का सामना कर रहे श्रीलंका को मौजूदा संकट से उबारने की खातिर बातचीत करने के लिए अमेरिका का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आएगा। 

रवि, 26 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Econmic Crisis, Srilanka, Petrol, Deisal, America

Courtesy: Hindustan

Petrol

फ़ोटो: Tribune India

एमपी में डीजल-पेट्रोल के सप्लाई में कटौती से तेल पम्प नहीं दे कर रहे उचित आपूर्ति

एमपी में डीजल-पेट्रोल के सप्लाई में कटौती की जा रही है। जिसके चलते तकरीबन 1000 पेट्रोल पम्प अब तेल की कमी से सूख रहे हैं। डीजल-पेट्रोल की खपत के हिसाब से एमपी में उसकी सप्लाई नही हो पाने के चलते आने वाले समय में इसकी समस्या का सामना वाहन चालकों को करना पड़ सकता हैं। डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, प्रदेश में हर दिन 2.77 करोड़ लीटर पेट्रोल-डीजल की खपत होती है, लेकिन कंपनियां करीब 1 करोड़ लीटर ईंधन कम दे रही हैं। 

गुरु, 16 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: mp, Deisal, Petrol, Supply, Demand

Courtesy: Hindustan