AFSPA Extended

फोटो: India TV News

हिंसा प्रभावित मणिपुर में 1 अक्टूबर से 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया AFSPA

मणिपुर सरकार ने आज राज्य के पहाड़ी इलाकों में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम को 1 अक्टूबर से 6 महीने के लिए बढ़ा दिया। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, घाटी के 19 पुलिस स्टेशनों को बाहर रखा गया है। आज जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि "मणिपुर के राज्यपाल इसके द्वारा 19 पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मणिपुर राज्य को छह महीने की अवधि के लिए 'अशांत क्षेत्र' घोषित करने की मंजूरी देते हैं।" 

बुध, 27 सितंबर 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Manipur, afspa extended, violence, 6 months

Courtesy: Dainik Bhaskar

Pushkar Singh Dhami

फोटो: Latestly

मानसून और चार धाम यात्रा के बीच अगले 6 महीने तक सरकारी कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल: उत्तराखंड

उपराज्यपाल ने आने वाले मानसून और चल रही चार धाम यात्रा के बीच एहतियात के तौर पर छह महीने के लिए राज्य सेवाओं के तहत हड़ताल पर रोक लगा दी है. राज्य सरकार ने जून 16 को नोटिस जारी कर कहा, "उत्तर प्रदेश आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (1966) के अनुच्छेद (3) के उप-अनुच्छेद (1) के तहत, उपराज्यपाल राज्य सेवाओं के तहत नोटिस जारी होने की तारीख से छह महीने के लिए हड़ताल पर रोक लगाते हैं।"

शनि, 17 जून 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, prohibits strikes, 6 months, MONSOON, Chardham Yatra, dhami govt

Courtesy: IBC24

afspa

फोटो: ETV Bharat

केंद्र ने 6 महीने के लिए बढ़ाया नागालैंड, अरुणाचल के कुछ हिस्सों में AFSPA के तहत 'अशांत क्षेत्र' का दर्जा

केंद्र सरकार द्वारा नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 1958 के सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, (AFSPA) को अतिरिक्त छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद दो पूर्वोत्तर राज्यों को "अशांत क्षेत्र" का दर्जा देने का निर्णय लिया गया। गृह मंत्रालय की नई अधिसूचना के मुताबिक एक और थाना… read-more

शनि, 25 मार्च 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Centre, extends, Disturbed area, under afspa, Nagaland, Arunachal Pradesh, 6 months

Courtesy: Aajtak News