Dimitri Muratov

फ़ोटो: Reuters

रूस के पत्रकार दिमित्रि मुरातोव ने किया अपने नोबेल पुरस्कार की नीलामी का फैसला, युध्द से विस्थापित बच्चों की करेंगे मदद

रूस के पत्रकार दिमित्रि मुरातोव ने शांति के लिए मिले अपने नोबेल पुरस्कार की  नीलामी का फैसला किया गया। मुरातोव नीलामी से मिलने वाली धनराशि यूक्रेन में युद्ध से विस्थापित हुए बच्चों की मदद के लिए सीधे यूनीसेफ को देंगे। नीलाम होने वाला नोबेल पदक 23 कैरेट सोने से निर्मित और 175 ग्राम वजन का है। नीलामी से मिली धनराशि संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ को मिलेगी। यह प्रतिष्ठित संस्था धनराशि को यूक्रेनी बच्चों के कल्याण के लिए खर्च करेगी।

मंगल, 21 जून 2022 - 05:17 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, UNICEF, Auction, Nobel, Ukraine

Courtesy: Jagran