चीन मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर बरसे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी घेरने की कोशिश की है। नड्डा ने कांग्रेस पर चीन के मसले पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है व लिखा- "हज़ारों किमी ज़मीन नेहरू द्वारा चीनियों को तोहफे में दी गई है और कांग्रेस चीन के सामने घुटने क्यों टेक देती है।" वहीं,नड्डा ने राहुल पर कोरोना के मसले पर देश का मनोबल गिराने का भी आरोप लगाया है।