पश्चिम बंगाल: नदी के ऊपर बवंडर के रूप में घूमता दिखा चक्रवात यास
पश्चिम-बंगाल के जिलों में गंगा नदी पर घूमने वाले एक 'बवंडर' के वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। यहां के निवासियों द्वारा सोशल मीडिया साइटों पर नदी के ऊपर की ओर घूमते हुए पानी के विशाल बवंडर के वीडियो को साझा किया गया है। जिसे देख कर लोगों द्वारा कहा जा रहा कि उन्होंने ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा है। इस बवंडर से 40 घर क्षतिग्रस्त और 4-5 लोगों के घायल होने कि खबर आई है।