दिल्ली में आरसी के लिए नहीं करना होगा लम्बा इंतजार
दिल्ली के लोगों को नए वाहन खरीदने के बाद आरसी के लिए लंबे समय तक इंतजार करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा वाहन डीलरों को नए वाहनों की आरसी जारी करने की अनुमति मिल गई है। विभाग की ओर से आदेश भी जारी हो गया है। इससे संबंधित विभाग ने दिल्ली में पंजीकृत वाहन डीलर को प्राधिकरण के तौर पर नियुक्त किया है। अस्थायी आरसी को अलग रंग के साथ जारी किया जाएगा।