केरल के बाद महाराष्ट्र के पुणे में दी ज़ीका वायरस ने दस्तक
केरल में सबको ख़ौफ़ज़दा करने वाले ज़ीका वायरस ने अब महाराष्ट्र में भी दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र के पुणे में 50 साल की एक महिला इससे संक्रमित पाई गई है। महिला का चिकनगुनिया टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। इसके अलावा 4 और लोगो के सैंपल पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं केरल में भी 2 और केस सामने आने से वहां ज़ीका वायरस से संक्रमितो की संख्या 63 हो गई है।