टोक्यो पैरालंपिक: मरियप्पन थंगावेलु ने जीता रजत पदक
मरियप्पन थंगावेलु ने अगस्त 31 को टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक हासिल किया। मरियप्पन थंगावेलु ने पुरुष हाई जंप T63 कैटेगिरी में 1.86 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीत लिया। भारत का टोक्यो पैरालंपिक में यह दसवां पदक है। ऊंची कूद की इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया के सैम ग्रेव ने गोल्ड जीता। इससे पहले अगस्त 31 को ही सिंहराज अधाना ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता था।