सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में नामित हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा
पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को कर्नाटक विधानसभा द्वारा वर्ष 2020-21 का सर्वश्रेष्ठ विधायक नामित किया गया है। आज कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने घोषणा की कि लोकसभा और राज्यसभा में प्रतिवर्ष दिए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार की तर्ज पर, कर्नाटक को भी इस वर्ष से विधान सभा के सदस्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार मिलेगा। येदुरप्पा कर्नाटक के शिमोगा जिले के शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से 8 बार विधायक का चुनाव जीत चुके है।