यूपी चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने महिलाओं के लिए जारी किया घोषणा पत्र
कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी तैयार किया है। ट्विटर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसकी घोषणा की है। इसके तहत महिलाओं को सालाना तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। सरकारी बसों में महिलाओं को यात्रा भी मुफ्त मिलेगी। हर महीने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपये मानदेय का भुगतान होगा। इसमें छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने की घोषणा भी की गई है।