BMW Motarrad ने शुरू किया इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE04 का उत्पादन
मशहूर दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी BMW Motorrad ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE04 का उत्पादन शुरू कर दिया है। BMW का दावा है कि इसका इलेक्ट्रिक मोटर 31 किलोवाट का पावर जेनरेट करता है। ये 2.6 सेकेंड में 0-50 KM/H की स्पीड पकड़ सकता है। इसका डिजाइन बिल्कुल Si-Fi फिल्मों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों जैसा है। इस स्कूटर की कीमत लगभग 8.78 लाख रुपये है। ये 2022 तक बाजार में लॉन्च हो सकता है।