भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने किया रिटायरमेंट का ऐलान
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने जनवरी 19 को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में महिला युगल के पहले दौर में हार के बाद अपने सन्यास की घोषणा की है। उन्होंने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने रिटायर होने के पीछे भी कई कारण बताए है। उन्होंने कहा कि मैं उबरने में पहले से काफी अधिक समय लगा रही हूं। मुझे लग रहा है कि मेरा शरीर अब थक रहा है।