महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में आज शाम 7.30 बजे शपथ लेंगे एकनाथ शिंदे
देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद एलान करते हुए कहा है कि, महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे। इस एलान से पहले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के सामने मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश किया था। देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी देते हुए बताया कि, "एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में आज शाम 7:30 बजे शपथ लेंगे।"