बर्मिंघम में हुई कामनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत
इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का शुभारंभ किया गया। इस खेल का उद्घाटन प्रिंस चार्ल्स ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का संदेश पढ़कर किया। विभिन्न रंगाएंग कार्यक्रमों के साथ ओपेनिंग सेरेमनी का उद्घाटन हुआ। बैटन सौंपने के बाद राष्ट्रमंडल का झंडा बाहर लाकर फहराया गया। बता दें कि प्रिंस चार्ल्स 2022 राष्ट्रमंडल खेल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत यूके का नेशनल एंथम गाकर की गई।