राजस्थान में आठ रुपए में मिलेगा खाना, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की शुरुआत
राजस्थान की जनता को अब मात्र आठ रुपए में खाना मिल सकेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सितंबर 18 को जोधपुर में 512 नई इंदिरा रसोईयों का शुभारंभ किया है। इस रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को आठ रुपए में दोपहर और रात का खाना उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान में राज्य में 385 रसोइया संचालित की जा रही है। बता दें कि इंदिरा रसोई बेहद खास है क्योंकि इसमें सब कार्य पेपरलेस होता है।