संविधान व लोकतंत्र पर लोकसभा स्पीकर ने जताया भरोसा, कहा- सुरक्षित है लोकतंत्र
कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की ओर से भाजपा की केंद्र सरकार पर लगातार यह आरोप लगाया जाता है कि वह असंवैधानिक तौर पर फैसले लेती है व उनके रहते भारतीय लोकतंत्र भी खतरे में है। अब भाजपा के दिग्गज नेता व लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने विपक्षियों के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि संविधान खतरे में नहीं है। बिड़ला ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- "हमारा संविधान दूरदर्शिता से बना है और खतरे में नहीं है। साथ ही संविधान सबको जीने का अधिकार देता है।"