
फोटो: Lokmat News
63 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से हुआ मुंबई के पूर्व महापौर विश्वनाथ महादेश्वर का निधन
मुंबई के पूर्व मेयर और जाने-माने शिवसेना (यूबीटी) नेता विश्वनाथ महाडेश्वर का आज 63 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दोपहर 2 बजे सांताक्रुज पूर्व के राजे संभाजी विद्यालय में रखा जाएगा। शाम 4 बजे शव यात्रा टीचर्स कॉलोनी स्थित श्मशान घाट के लिए रवाना होगी। उनके अंतिम संस्कार में उद्धव ठाकरे शामिल होंगे।