76 वर्ष की उम्र में हुआ गोवा के पूर्व परिवहन मंत्री पांडुरंग राउत का निधन, CM प्रमोद सावंत ने व्यक्त किया दुःख
पारिवारिक सूत्रों ने आज जानकारी देते हुए बताया, गोवा के पूर्व परिवहन मंत्री पांडुरंग राउत का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राउत बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। पांडुरंग ने आज उत्तरी गोवा के बिचोलिम में मौजूद अपने घर अपनी आखिरी सांस ली। पांडुरंग साल 2017 में गोवा प्रजा पार्टी का गठन करने तक महाराष्ट्र गोमंतक पार्टी (एमजीपी) में कार्यरत थे। पांडुरंग के निधन पर गोवा के मुख्यमंत्री सीएम प्रमोद सावंत ने दुःख प्रकट किया है।