आज हो सकती है भाजपा विधायक दल की बैठक, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू होंगे शामिल
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू मणिपुर में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक में भाग लेने के लिए मार्च 20 को इम्फाल की यात्रा करेंगे। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और भाजपा नेता विश्वजीत सिंह भी होंगे हैं। सूत्रों ने कहा, "भाजपा मणिपुर की विधायक दल की बैठक रविवार दोपहर करीब तीन बजे होने की संभावना है।"