
फोटो: Desh Bandhu
आज शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शाम सात बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह सम्बोधन आकाशवाणी (एआईआर) के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में प्रसारित किया जाएगा। बाद में इसे अंग्रेजी संस्करण में प्रसारित किया जाएगा। क्षेत्रीय भाषा संस्करण दूरदर्शन के क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9.30 बजे से प्रसारित किए जाएंगे।