आज से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी। अपने दौरे के दौरान मुर्मू विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शांति निकेतन जाएंगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का राज्य का यह पहला दौरा है। राष्ट्रपति भवन की ओर से मार्च 26 को जारी बयान के मुताबिक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रपति कोलकाता में नेताजी भवन जाएँगी।