अजवायन के सेवन से मिटती है शरीर की कई समस्याएं, गैस की समस्या के लिए रामबाण औषधि
अजवाइन एक बेहद ही फायदेमंद मसाला है। इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी खूब किया जाता है। अजवाइन की प्रशंसा में आयुर्वेद में कहा गया है-“एका यमानी शतमन्न पाचिका” अर्थात इसमें सौ प्रकार के अन्न पचाने की ताकत होती है। अजवाइन का पानी पीने से पीरियड की समस्या, पेट दर्द, यूरिन की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही गले की समस्या, मुंह की दुर्गंध, और गैस की समस्याओं में तो यह रामबाण है।