अक्टूबर 10 से किया जाएगा सिविल सर्विस परीक्षा का आयोजन
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा सिविल सर्विस परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 10 से किया जाएगा। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा के अलावा कुल 19 सर्विसेज के लिए परीक्षा का आयोजन होगा। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार इस महीने खत्म हो सकता है क्योंकि एडमिट कार्ड भी इसी महीने आने की उम्मीद है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर इससे संबंधित डिटेल्स देख सकते है।