अमेरिका के विस्कॉन्सिन मॉल में हुई गोलीबारी मामले में एक संदिग्ध हुआ गिरफ्तार
अमेरिका में वुवातोसा के मेफेयर मॉल में नवंबर 20 को एक संदिग्ध ने गोलाबारी की थी। इस गोलाबारी में कुल 8 लोग घायल हो गए थे। अब वुवातोसा पुलिस विभाग ने जानकारी देकर यह बताया है कि, इस गोलाबारी के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रमुख बैरी एम वेबेर ने कहा है कि, ''वुवाकोसा पुलिस विभाग ने मॉल गोलीबारी मामले में 15 वषीर्य किशोर को गिरफ्तार किया है, और संदिग्ध के पास से उस हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद हुई है।''