अमेरिका में यूरोप और दक्षिण अफ्रीका के यात्रियों पर लगाया गया प्रतिबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूरोप और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन पाकी ने इस बारे में बताया है कि कोरोना के नए स्ट्रेन को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका के यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है। पाकी ने कहा है कि'' राष्ट्रपति बाइडन ने यूरोप के शेंगेन क्षेत्र, ब्रिटेन, आयरलैंड और ब्राजील के लिए पहले से लगाए गए प्रतिबंधों को जारी रखने का फैसला किया है।''