अमेरिका ने रूस के संबंध में भारत को दी चेतावनी, कहा - भुगतने होंगे गम्भीर नतीजे
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान अमेरिका के डिप्टी एनएसए दलीप सिंह भारत के दौरे पर हैं। सिंह ने भारत को रूस के संबंध में चेतावनी देते हुए कहा कि रूस पर लगाए प्रतिबंधों का उलंघन करने वाले देशों को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। वहीं उनके बयान पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रहे सैयद अकबरूद्दीन ने चुटकी लेते हुए कहा, अमेरिका की ये भाषा दोस्ती की नहीं बल्कि कूटनीति और जबरदस्ती की भाषा है।