अमित शाह ने दिल्ली में की एनडीए अध्यक्ष पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के तुरंत बाद मुलाकात की। प्रधामंत्री मोदी ने भी द्रौपदी से मुलाक़ात की। मुर्मू के नाम की घोषणा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जून 21 को की थी। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. वीरेंद्र कुमार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने भी NDA राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।