आंध्र प्रदेश के मंत्री गौतम रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
आंध्र प्रदेश के आईटी और उद्योग मंत्री गौतम रेड्डी का फरवरी 21 की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अटैक आने के बाद 50 वर्षीय रेड्डी को तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक सीने में दर्द होने के कारण वो गिर गए जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गौतम रेड्डी के की अचानक मृत्यु से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गयी है।