आर्थिक प्रतिबंधों के बाद भी रूस की मुद्रा रूबल कर रही है बेहतर प्रदर्शन
रूस की मुद्रा रुबल ने खुद में इतने प्रतिबंधों को झेलते हुए भी डॉलर के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रही है। मास्को एक्सचेंज ने खबर दी है कि मई 11 को भी डॉलर के मुकबाले रुबल ज्यादा मजबूती पर रहा। पश्चिमी प्रतिबंधों से बचने के लिए रूस ने रुबल को बचाने के लिए कई तरह के रक्षात्मक उपायों की शुरुआत की थी। अब इसका परिणाम सामने आने लगा है। रूस ने अपनी मुद्रा बचाने के लिए कई तरह के उपाय किये है।