असम बाढ़: 108 लोगों की मौत, सीएम ने किया सिलचर का हवाई सर्वेक्षण
असम बाढ़ में अब तक कम से कम 108 लोगों की मौत हो चुकी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी गंभीर रूप से प्रभावित सिलचर शहर का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "केंद्र असम में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और इस चुनौती से निपटने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।" बाढ़ प्रभावित जिलों में ब्रह्मपुत्र और बराक नदियां तथा उनकी सहायक नदियां उफान पर बह रही हैं।