असम बाढ़: मरने वालों की संख्या 89 पहुंची; करीमगंज, कछार सबसे ज्यादा प्रभावित
असम में बाढ़ के कारण सात और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या आज 89 पहुंच गई। आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ की स्थिति बिगड़ने से राज्य में अब तक 32 जिलों के 55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि ब्रह्मपुत्र और बराक और उनकी सहायक नदियां उफान पर हैं। अधिकारियों ने कहा कि कछार में, 506 गांवों में 2.16 लाख लोग पीड़ित हैं, जबकि करीमगंज में, 454 गांवों में 1.47 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।