असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 159 हुई, 8 और लोगों की मौत
असम में आई बाढ़ के कारण जून 30 को 8 और लोगों ने अपनी जान गँवा दी। असम में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण इस साल अब तक 159 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। असम राज्य द्वारा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 25-ज़िलों में अब तक 29.80 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। बेकी, कोपिली, बराक और कुशियारा समेत कई इलाकों में अभी भी ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।