बिहार चुनाव महागठबंधन में सीटों को लेकर हुई सहमति; 143 सीटों पर लड़ेगी राजद
बिहार में अक्टूबर 28 से होने वाले चुनावों को लेकर महागठबंधन में सीटों के लिए पार्टियों के बीच आपसी सहमति बन गयी है। सूत्रों के मुताबिक़ 243 सीटों वाली विधानसभा चुनाव महागठबंधन में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 143 सीटों पर ,कांग्रेस 70 सीटों पर, साहनी 10 से 12 सीटों पर और वामदल 28 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि सीटों पर आधिकारिक और औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।